चिरमी क्या होती है?

चिरमी क्या होती है?

By वनिता कासनियां पंजाब ?

चिरमी अर्थात गुंज या गुंजा एक लता के बीज होते हैं, जो दो रंगों, लाल व सफेद मे आता है। इसके आधे बीज का रंग लाल या सफेद व आधे का काला होता है। एक काले बीज वाला गुंजा भी होता है जो बेहद दुर्लभ है।

पुराने समय मे इन बीजों का उपयोग सोना तौलने मे होता था, कारण इसके स्वस्थ बीजों का वजन बिलकुल एक समान होता है।

इसके बीजों का औषधि महत्व भी है। इसके एक दो पत्ते चबा कर थूक कर पानी पीने पर पानी बहुत मीठा लगता है।

गुंजा या रत्ती (Coral Bead) लता जाति की एक वनस्पति है। इसकी फलियां पक जाने पर लता भी सूख जाती है।

गुंजा के फूल सेम जैसे पर छोटे होते हैं। फली का आकार बहुत छोटा होता है, परन्तु प्रत्येक में 4-5 गुंजा बीज निकलते हैं, सफेद गुंजा में सफेद तथा रक्त गुंजा में लाल बीज निकलते हैं।

सभी चित्र गूगल से साभार

टिप्पणियाँ