वास्तु


वास्तु

चमकता हुआ बाथरूम चाहिए तो अपनाएं ये टिप्स

By वनिता कासनियां पंजाब

 

इंटीरियर डैकोरेशन: घर की तरह बाथरूम को भी साफ रखना बहुत जरूरी है क्योंकि बाथरूम में दाग-धब्बे बहुत जल्दी पड़ जाते हैं। यह दिखने में भी बहुत गंदे लगते हैं। कई लोग बाजार से कितने प्रॉडक्ट्स लेकर आते हैं बाथरूम के जिद्दी दाग-धब्बों को हटाने के लिए पर फिर भी दाग-धब्बे नहीं हटते। अगर आप इन सबकी जगह कुछ घरेलू चीजों पर ध्यान देंगे तो आप आसानी से इन जिद्दी दाग-धब्बों को हटा सकते हैं।

 

1. वॉश बेसिन

वॉश बेसिन को आप नींबू और नमक की मदद से भी साफ कर सकते हैं। एक कटोरे में नींबू को नमक का घोल बना लें और इसे स्पंज की मदद से वॉश बेसिन पर रगड़े। 15 मिनट के बाद वॉश बेसिन को गुनगुने पानी से धो लें।

2. नल

एक कॉटन को सिरके में डुबो लें। अब इसे नल पर रगड़े। ऐसा करने से नल चमक जाएंगा।

3. टाइल

टाइल्स पर दाग-धब्बे पर बहुत जल्दी पड़ जाते है। ऐसे में आप आलू का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, बिल्कुल कटे आलू से बाथरूम की टाइल्स को रगड़े और 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से टाइल्स को धो लें।

4. बाथरूम फ्लश

बाथरूम फ्लश को साफ करने के लिए 500 एम. एल सिरका सिरके में नींबू और नमक मिलाएं। 20 मिनट बाद बाथरूम को फ्लश कर दें। ऐसा करने से सारी गंदगी साफ हो जाएगी और आपका बाथरूम फ्लश चमकने लगेगा।

5. बाथरूम का दरवाजा

बाथरूम की खिड़की दरवाजों को साफ करने के लिए आप पुराने टुथब्रश का इस्तेमाल कर सकते हैं। टूथब्रश को साबुन के घोल में डुबोएं और उससे खिड़कियों और दरवाजों को साफ करें।

टिप्पणियाँ